ओवरलोड डंपरों के खिलाफ महिलाओं ने किया प्रदर्शन
रुद्रपुर, मई 10 -- गूलरभोज, संवाददाता। शहर के अंदर से गुजर रहे ओवरलोड डंपरों के विरोध में रविवार को महिलाओं का आक्रोश फूट पड़ा। महिलाओं और स्थानीय लोगों ने कॉलोनी नंबर दो चौराहे पर डंपरों का संचालन रोककर प्रदर्शन किया और सड़क पर धरने पर बैठ गए। जानकारी के अनुसार, हरिपुरा जलाशय से मिट्टी उठान का ठेका एक निजी कंपनी को दिया गया है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि कंपनी नियमों की अनदेखी कर ओवरलोड डंपरों को शहर के बीच से संचालित कर रही है। तेज रफ्तार और ओवरलोड डंपरों से कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। लोगों ने बताया कि करीब दो पूर्व वर्ष मई 2024 में एक युवक डंपर की चपेट में आकर जान गंवा चुका है। महिलाओं ने कहा कि जब तक डंपरों का रूट नहीं बदला जाएगा, उनका विरोध जारी रहेगा। सूचना मिलने पर गूलरभोज चौकी प्रभारी मेघा शर्मा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंची...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.