ओवरलोड ट्रैक्टर ने वैन में मारी टक्कर, बड़ा हादसा टला
इटावा औरैया, जून 27 -- भरथना। पाली रोड पर शुक्रवार रात ईंटों से लदे ओवरलोड ट्रैक्टर ने एक वैन में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में वैन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि चालक को मामूली चोटें आईं। गनीमत रही कि वैन में सवार सभी लोग सुरक्षित बच गए और बड़ा हादसा टल गया। बकेवर थाना क्षेत्र के नगला बनी निवासी जयवीर सिंह ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ वैन से गांव पाली में आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। शुक्रवार रात पाली रोड पर सामने से तेज रफ्तार में आ रहे ईंटों से लदे ओवरलोड ट्रैक्टर ने उनकी वैन में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि वैन का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार लोगों में चीख-पुकार मच गई। हादसे के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। इसी बीच ट्रैक्टर चालक वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। दुर्घटना म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.