फतेहपुर, मार्च 29 -- गाजीपुर। थाना क्षेत्र के बंवारा गांव के पास पेट्रोल पम्प के सामने सड़क पर खड़ी मां बेटी को ओवरलोड मौरंग लदे ट्रैक्टर ने रौंद दिया। जिसमें बेटी की मौके पर ही मौत हो गई। जबिक मां गंभीर रूप से घायल है। घायल मां को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है। हादसे के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क पर शव रखकर कुछ देर तक हंगामा किया। पुलिस ने समझा कर शांत कराया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। ट्रैक्टर को हिरासत में ले लिया है। थाना क्षेत्र के चक काजीपुर निवासी रामप्रकाश विश्वकर्मा का पुत्र प्रियांशु अपनी मां 40 वर्षीय अनीता देवी और 18 वर्षीय बहन अंशिका को बाइक से असोथर थाना क्षेत्र के औरेई गांव दवा दिलाने ले जा रहा था। बंवारा स्थित पेट्रोल पंप के पास उसने मां एवं बहन को सड़क किनारे उतार दिया और खुद पेट्रोल भरवाने चला गया। इसी दौरान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.