ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रॉली से कुचलकर मां-बेटे की मौत
बरेली, सितम्बर 22 -- बरेली। किसी वाहन की टक्कर लगने के बाद सड़क पर गिरे बाइक सवार मां-बेटे को ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रॉली ने कुचल दिया। इस हादसे में दोनों की मौत हो गई। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली अपने कब्जे में ले लिया है। भोजीपुरा थाना क्षेत्र के गांव अलीनगर निवासी तस्लीम सोमवार शाम अपनी पत्नी 35 वर्षीय समीना, तीन वर्षीय बेटे मोहम्मद अदनान और छह वर्षीय बेटी इशरा के साथ अपनी बहन के घर से लौट रहे थे। शाम करीब करीब सवा छह बजे बड़ा बाईपास पर सीबीगंज क्षेत्र स्थित अटा कायस्थान गांव के चौराहे पर किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इस हादसे में दंपति और दोनों बच्चे जमीन पर गिर पड़े। इसी दौरान पीछे से आए लकड़ी से भरे ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रॉली ने समीना और अदनान को कुचल दिया। हादसे में मां-बेटे की मौके पर ही मौत हो गई जबकि पिता-पुत्री बाल-बाल बच...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.