औरैया, अप्रैल 16 -- अछल्दा, संवाददाता। कस्बे में गुरुवार सुबह एक ओवरलोड ईंटों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली का अचानक टायर फट गया, जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया। तेज धमाके जैसी आवाज से आसपास के लोग सहम गए और घरों से बाहर निकल आए। जानकारी के अनुसार, कस्बा क्षेत्र से रोजाना दर्जनों ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रॉली ईंट लादकर गुजरते हैं। आरोप है कि ओवरलोडिंग के बावजूद जिम्मेदारों द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है, जिससे ट्रैक्टर चालकों के हौसले बुलंद हैं। गुरुवार सुबह एक ट्रैक्टर-ट्रॉली ईंटों से ओवरलोड होकर नहर बाजार क्षेत्र से गुजर रही थी, तभी अचानक उसका एक टायर फट गया। तेज आवाज सुनकर स्थानीय लोग दहशत में आ गए। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि यह घटना दिन के समय भीड़भाड़ के दौरान होती तो बड़ा हादसा हो सकता था। लोगों ने प्रशासन से ओवरलोडिंग पर सख्त कार्रव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.