इटावा औरैया, मार्च 23 -- कस्बा के मोहल्ला शुक्लागंज में सोमवार शाम ईंटों से लदे तेज रफ्तार ओवरलोड ट्रैक्टर ने साइकिल सवार छात्र को टक्कर मारते हुए रौंद दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद इलाके में अफरातफरी मच गई, वहीं परिजनों में कोहराम मच गया। मोहल्ला गिहार नगर निवासी 10 वर्षीय कुनाल पुत्र कंजू साइकिल से अपने घर से दान सहाय मंदिर की ओर जा रहा था। जैसे ही वह शुक्लागंज क्षेत्र में पहुंचा तभी सामने से आ रहे ईंटों से लदे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर मौके पर ही छोड़कर भाग गया। हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और परिजनों को जानकारी दी। परिजन घायल कुनाल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। वहां हालत नाजुक देखते...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.