भभुआ, अप्रैल 27 -- सुवरा नदी के पास लाल कार्डधारियों की भूमि से किया जा रहा है खनन ओवरलोड ट्रैक्टर से पीसीसी सड़क हो रही हैं खराब, आवाजाही प्रभावित (पेज चार) भगवानपुर, एक संवाददाता। प्रखंड मुख्यालय स्थित पुराने स्टेट बैंक के पीछे सुवरा नदी के पास भूमिहीनों को दी गई लाल कार्ड की भूमि से खनन का धंधा परवान पर है। उक्त स्थल की भूमि से प्रतिदिन सैकड़ों ट्राली मिट्टी ट्रैक्टरों पर ओवरलोड कर ढोई जा रही है। मिट्टी लदे ओवरलोड ट्रैक्टरों के आने-जाने से पंचायत द्वारा नदी के छठ घाट पर जाने के लिए बनाई गई पीसीसी सड़क में दरार आने लगी है। कुछ जगहों पर टूट भी गई है। यह भी पढ़ें- बछवाड़ा: सात माह पहले हुआ टेंडर फिर भी नहीं बन रही सड़क ग्रामीणों का कहना है कि मिट्टी खनन कर ट्रैक्टरों से ओवरलोडेड मिट्टी ढोने से नई सड़क टूटकर जल्द खराब हो रही है, जिससे सरकार द्वा...