ओवरलोड ट्रेलर सीज, 50 हजार जुर्माना
गाजीपुर, जुलाई 18 -- रेवतीपुर। अवैध बालू परिवहन के खिलाफ खनन विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक ओवरलोड बालू लदे ट्रेलर को सीज कर 50 हजार रुपये का जुर्माना लगाया। जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला के निर्देश पर जिला खनन अधिकारी ईश्वरचंद के नेतृत्व में देर रात तारीघाट-बारा और गाजीपुर-जमानियां मार्ग पर सघन जांच अभियान चलाया गया। चेकिंग के दौरान बिहार नंबर का एक ट्रेलर बिना वैध परमिट और आवश्यक खनन प्रपत्रों के संचालित मिलता पाया गया। जांच में ट्रेलर निर्धारित क्षमता से अधिक बालू लदा मिला, जो खनन एवं परिवहन नियमों का उल्लंघन था। इसके बाद विभाग ने ट्रेलर को तत्काल सीज कर सुहवल थाना पुलिस की सुपुर्दगी में दे दिया। अधिकारियों ने अवैध खनन और परिवहन के खिलाफ आगे भी अभियान जारी रखने की बात कही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.