बस्ती, दिसम्बर 13 -- महादेवा। मुंडेरवा-लालगंज मार्ग पर महादेवा चौराहे पर शुक्रवार दोपहर 1:30 बजे सड़क से गुजर रहे ओवरलोड अवैध ट्राले पर लदा गन्ना भर भराकर सड़क पर गिरने लगा। वहां से गुजर रहे पिता-पुत्र के ऊपर गन्ना गिरा, जिससे वह दोनों घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें सड़क से हटाया और इलाज के लिए भिजवाया। इस दौरान सड़क पर अफरातफरी मची रही। गन्ना ढुलाई में प्रयोग हो रहे अवैध ट्रालों व ओवरहाइट गन्ना लदे ट्रकों से लगातार हादसे हो रहे हैं। एक सप्ताह में चार राहगीर जान गंवा चुके हैं, जबकि अनियंत्रित ट्राले गई जगह बिजली के पोल, तार व रेलवे का हाइट गेज तोड़ चुके हैं। प्रशासन व परिवहन विभाग की ओर से सख्त कार्रवाई न किए जाने से इन अवैध वाहनों का संचालन नहीं रुक रहा है। जिम्मेदार शायद फिर किसी बड़े हादसे के इंतजार में हैं। पड़ोसी जनपद संतकबी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.