ओवरलोड ट्रांसफॉर्मर से बिजली संकट गहराया, क्षमता बढ़ाने की उठी मांग
गया, जून 11 -- नगर पंचायत फतेहपुर के स्टेशन रोड स्थित प्रखंड कार्यालय के समीप लगे 100 केवीए विद्युत ट्रांसफॉर्मर पर बढ़ते लोड के कारण क्षेत्र में लो-वोल्टेज की समस्या गहरा गई है। इसे लेकर मुख्य पार्षद रवि कुमार ने जिला पदाधिकारी गया को पत्र भेजकर ट्रांसफॉर्मर की क्षमता 100 केवीए से बढ़ाकर 200 केवीए करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि कम वोल्टेज के कारण पंखा, कूलर, फ्रिज, मोटर सहित अन्य विद्युत उपकरण प्रभावित हो रहे हैं। साथ ही पेयजल आपूर्ति पर भी असर पड़ रहा है। जनहित में शीघ्र क्षमता वृद्धि की मांग की गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.