बुलंदशहर, मई 22 -- तहसील क्षेत्र के गांव गैंदपुर शेखपुर में बिजली व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। ग्रामीणों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए बताया कि गांव को चंदेरू फीडर और बिलसुरी बिजली घर से विद्युत सप्लाई दी जाती है, लेकिन खड़ंजे वाले रास्ते पर लगा 25 केवी का ट्रांसफार्मर लंबे समय से ओवरलोड चल रहा है। अधिक कनेक्शन होने के कारण ट्रांसफार्मर बार-बार फुंक रहा है, जिससे पिछले करीब एक माह से गांव की बिजली सप्लाई ठप पड़ी है। ग्रामीणों का कहना है कि भीषण गर्मी में बिजली न होने से हालात बेहद खराब हो गए हैं। दिन-रात उमस और गर्मी से लोग परेशान हैं, वहीं छोटे बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं का सबसे ज्यादा बुरा हाल है।लोगों का दैनिक जीवन प्रभावित हो रहा है।

ग्रामीणों की शिकायतें ग्रामीणों ने बताया कि कई बार बिजली विभाग के अधिकारियों से शि...