ओवरलोड ट्रक सीज, 1.30 लाख रुपये जुर्माना
बस्ती, जून 27 -- बस्ती। जिले में क्षमता से 39 टन अधिक मोरंग लादकर संचालित किए जा रहे 16 चक्का ट्रक पर परिवहन विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। आरटीओ (प्रवर्तन) की टीम ने जांच के दौरान ट्रक को रोककर उसका वजन कराया तो वाहन निर्धारित क्षमता से काफी अधिक ओवरलोड पाया गया। आरटीओ प्रवर्तन सुरेश कुमार मौर्य ने बताया कि प्रवर्तन टीम के जांच में सामने आया कि ट्रक की अधिकतम स्वीकृत भार क्षमता 47 टन थी, जबकि उस पर करीब 86 टन मोरंग लादी गई थी। इस प्रकार वाहन में निर्धारित सीमा से 39 टन अधिक भार लेकर संचालन किया जा रहा था। नियमों के उल्लंघन पर परिवहन विभाग ने ट्रक को सीज कर वाहन स्वामी पर 1.30 लाख रुपये का जुर्माना लगाया। उन्होंने बताया कि ओवरलोड वाहन सड़क सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा होने के साथ-साथ सड़कों और पुलों को भी नुकसान पहुंचाते हैं। ऐसे वाहनों के खि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.