शाहजहांपुर, मई 16 -- बंडा। बंडा में शुक्रवार सुबह एआरटीओ प्रवर्तन हरिओम ने टीम के साथ क्षेत्र के चारों मार्गों पर चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान मोरंग और रेता से लदे दो ओवरलोड ट्रकों को पकड़कर सीज कर थाना परिसर में खड़ा कराया गया। इसी दौरान बंडा-खुटार मार्ग पर बच्चों से भरी एक ईको गाड़ी को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन चालक वाहन लेकर भागने लगा। पीछा कर आरटीओ टीम ने वाहन को पकड़ लिया और बच्चों को सुरक्षित स्कूल भिजवाया। इसके बाद ईको वाहन को भी सीज कर थाने में खड़ा कराया गया। यह भी पढ़ें- बिना फिटनेस के चल रहे स्कूली वाहन सीज यह भी पढ़ें- बस समेत दो वाहनों का चालान यह भी पढ़ें- अवैध बस-टैक्सी स्टैंड पर छापेमारी, 100 से ज्यादा वाहनों पर कार्रवाई

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...