ओवरलोड ट्रक पर कार्रवाई करते हुए 11.89 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया
कटिहार, जुलाई 7 -- प्राणपुर, संवाद सूत्र बिहार बंगाल की सीमा पर अवस्थित रोशना थाना क्षेत्र में ओवरलोड वाहनों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत रोशना थानाध्यक्ष मासूम कुमारी ने एक ओवरलोड ट्रक को पकड़कर कार्रवाई की। वाहन जांच के दौरान ट्रक में निर्धारित क्षमता से अधिक भार लेकर चलते हुए पकड़ा गया।रोशना थाना पुलिस ने नियमानुसार ट्रक को जब्त कर इसकी सूचना जिला परिवहन विभाग के संबंधित पदाधिकारियों को दी। जांच और सत्यापन के बाद परिवहन विभाग ने मोटर वाहन अधिनियम के प्रावधानों के तहत ट्रक पर 11,89,353 ग्यारह लाख नवासी हजार तीन से तिरपन रुपए का जुर्माना लगाया।पुलिस ने बताया कि ओवरलोड वाहनों के कारण सड़क दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ने के साथ-साथ सड़कों को भी नुकसान पहुंचता है। इसी को देखते हुए ऐसे वाहनों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। प्रशासन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.