ओवरलोड ट्रकों से सड़क क्षतिग्रस्त, विरोध प्रदर्शन
बहराइच, जून 27 -- तेजवापुर, संवाददाता। महसी इलाके के बौंड़ी का नंदवल इलाके की सड़क रोजाना दर्जनों बालू की खनन से ओवरलोड ट्रकों के चलते जर्जर हो गई है। तमाम शिकायतों पर भी रोकथाम न होने पर शनिवार को ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। नाराज ग्रामीणों ने सड़क पर विरोध प्रदर्शन कर जाम लगाया। तो यातायात ठप हो गया। थानाध्यक्ष के समझाने पर भी लोग नही माने। कैसरगंज विधायक आनंद यादव मौके पर पहुंचे। तो प्रशासनिक अमला हरकत में आया। एआरटीओ व नायब तहसीलदार मौके पर पहुंचे। नाराज ग्रामीणों ने नायब तहसीलदार को जिलाधिकारी को सम्बोधित ज्ञापन सौंपा। तब जाकर जाम हटा। बौंड़ी के नंदवल निवासी व विश्व हिन्दू महासंघ के पदाधिकारी रहे बृजेश कुमार गुप्ता ने बताया कि बालू खदान से निकलने वाले ओवरलोड ट्रकों के चलते नंदवल की सड़क खस्ता हाल हो गई है। आए दिन जर्जर सड़क के चलते...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.