कटिहार, मार्च 31 -- प्राणपुर, संवाद सूत्र रोशना थाना अंतर्गत महानंदा मद्य निषेध चेक पोस्ट के समीप से प्रतिदिन दर्जनों ओवरलोड ट्रकों का परिचालन बेरोक-टोक हो रहा है। प्रशासनिक स्तर से इसको लेकर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। स्थानीय ग्रामीण उमेश यादव, प्रमोद सिंह, अरूण गुप्ता, मनोज मंडल, मोहम्मद सुलेमान, मोहम्मद अख्तर आदि ने कहा कि नियमों के अनुसार चेक पोस्ट पर तैनात पुलिस को वाहनों की जांच कर ओवरलोडिंग पर रोक लगानी चाहिए। यहां स्थिति इसके उलट नजर आ रही है। ओवरलोड ट्रकों के लगातार आवागमन से सड़क की स्थिति भी खस्ताहाल है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि पुलिस अक्सर चेक पोस्ट पर खड़ी रहती है। लेकिन कार्रवाई के नाम पर खानापूर्ति होती है। इससे प्रशासन की कार्यशैली पर सवालिया निशान खड़ा हो रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.