चित्रकूट, मई 1 -- चित्रकूट। ओवरलोड व अवैध परिवहन के खिलाफ जिला प्रशासन की ओर से लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत एसडीएम सदर कर्वी अजय यादव ने चेकिंग के दौरान ओवरलोड गिट्टी से लदे मिले चार ट्रकों को सीज कर दिया। सभी ट्रकों को भरतकूप थाने के सुपुर्द किया गया है। चेकिंग अभियान की जानकारी मिलते ही संचालकों ने अपने ट्रकों को इधर-उधर किनारे खड़े करा दिए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...