संभल, मार्च 18 -- असमोली क्षेत्र में गन्ने से लदे ओवरलोड वाहनों के कारण लगातार हादसों का खतरा बढ़ गया है। थाना क्षेत्र की डीएसएम शुगर मिल की ओर जा रहे ट्रक और ट्राले अक्सर ओवरलोड होने के कारण असमोली चौराहे पर असंतुलित होकर पलट जाते हैं। इससे न केवल यातायात बाधित होता है, बल्कि आम जनता की जान-माल पर भी खतरा मंडराता है। स्थानीय लोग बताते हैं कि कई वाहन बिजली की हाईटेंशन लाइनों को छूकर निकल रहे हैं, जिससे बड़े हादसों की आशंका बनी हुई है। इस स्थिति को लेकर नागरिकों ने एसडीएम से तुरंत कार्रवाई की मांग की है। विजय विक्रम सिंह ने एसडीएम को एक प्रार्थना पत्र सौंपा और बताया कि ओवरलोडिंग के कारण दुर्घटनाओं का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। उन्होंने प्रशासन से वाहन चालकों और शुगर मिल प्रबंधन पर कड़ी निगरानी और नियमों का पालन सुनिश्चित करने की अपील की है।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.