बाराबंकी, जनवरी 9 -- सैदनपुर। मरकामऊ - बदोसराय मार्ग पर इन दिनों ओवरलोड गन्ना लदे वाहनों की भरमार आ चुकी है। जिसके चलते राहगीरों में असुरक्षा की भावना पैदा हो रही है। विदित हो कि मरकामऊ से चीनी मिल रौजा गांव जाने वाले ओवरलोड वाहन आए दिन कस्बा बदोसराय के मुख्य चौराहे से गुजरते हुए देखे जा रहे हैं। जबकि यातायात माह के अंतर्गत तमाम गोष्ठियां व सेमिनार करके यातायात के गुरु बताए जाते हैं, परंतु इन ओवरलोड वाहनों की सेहत पर कोई फर्क नहीं पड़ रहा है। यह जितना सामान ट्रक के अंदर लादते हैं उससे कई गुना उसके ऊपर लाद करके चलते हैं। जिससे आए दिन कोई न कोई राहगीर इनकी चपेट में आकर के चोट खा जाता है। नागरिकों ने विभागीय अधिकारियों का ध्यान इस तरफ आकृष्ट कराया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.