लखीमपुरखीरी, मार्च 27 -- ओवरलोड गन्ना भरे ट्रकों से लगातार हादसे हो रहे हैं जिससे आम लोगों की जिंदगी खतरे में है। बुधवार को ढखेरवा में जिस ट्रक से हादसा हुआ और मां बेटी की जान चली गई वह भी ओवरलोड और ओवर हाईट था। हादसे के बाद ट्रक ड्राइवर ट्रक सहित मौके से निकल गया और रमियाबेहड़ के पास ट्रक छोड़ कर ड्राइवर फरार हो गया। यातायात नियमों का इन ट्रकों पर कोई असर नहीं हो रहा है। आये दिन कहीं न कहीं गन्ने से भरे ओवरलोड ट्रक सड़कों पर पलटे हुए दिखाई दे जाते हैं। यूपी 77 एन 7521 नंबर का ट्रक पढुआ के बेलवापुरवा गांव के गन्ना सेंटर से गन्ना भर कर खमरिया मिल के लिये निकला था। ढखेरवा में धौरहरा रोड पर सामने जा रही स्कूटी को पीछे से टक्कर मार दी। स्कूटी पर सवार बुद्धा पुरवा निवासी भोला देवी और उसकी बेटी शिवानी को रौंदते हुए निकल गया जिससे मां बेटी की मौके ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.