ओवरलोड के चलते 10 दिन में तीन बार जला ट्रांसफार्मर
मऊ, जून 9 -- मधुबन, हिन्दुस्तान संवाद। तहसील क्षेत्र के दरगाह में लगा 25 केवी का ट्रांसफार्मर बीते 10 दिनों में तीन बार जल चुका है। बार-बार ट्रांसफार्मर के जलने से उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मंगलवार को उपभोक्ताओं ने आक्रोश व्यक्त करते हुए ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ाए जाने की मंाग किया। 30 मई को ट्रांसफार्मर बदला गया था, लेकिन 24 घंटे भी नहीं चल सका। एक जून को पुन: ट्रांसफार्मर बदला गया। 4-5 दिन के अंदर वह भी जल गया। फिर 8 जून को ट्रांसफार्मर बदला गया। ग्रामीणों की मानें तो रात भर बिजली मिली फिर सुबह ट्रांसफार्मर से सप्लाई कट गई। ओवरलोड के कारण ट्रांसफार्मर का फ्यूज उड़ गया। मंगलवार को सूचना पर पहुंचे बिजली कर्मियों ने फ्यूज बदल कर सप्लाई बहाल कराई है। मगर ट्रांसफार्मर कब तक चलेगा, इसका कोई भरोसा नहीं। मंगलवार को नाराज उप...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.