फतेहपुर, मार्च 22 -- फतेहपुर। उमस भरी गर्मी के साथ सिंचाई के दौरान होने वाली समस्याओं से निपटने के लिए बिजली विभाग द्वारा एक्शन प्लान तैयार किया गया है। जिसके तहत विभागीय टीमे उपकेंद्र के अनुसार घर-घर जाकर जांच करेंगी। इस दौरान स्वीकृत भार से अधिक लोड चलता पाए जाने पर सम्बंधित उपभोक्ता के खिलाफ कार्यवाही करते हुए जुर्माना वसूल किया जाएगा। गर्मी में बिजली की खपत बढ़ने के कारण ट्रांसफार्मरों के ओवरलोड होने से उनके जलने की भी संभावनाएं अधिक बन रही हैं। वहीं फाल्ट के कारण उपभोक्ताओं को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। लोड के बढ़ने के चलते आपूर्ति बाधित होने की आशंकाओं के चलते विभाग ने विशेष एक्शन प्लान तैयार किया है। उपभोक्ताओं द्वारा कम भार स्वीकृत कराए जाने के बावजूद अधिक भार चलाया जाता है। जिससे लोड भी बढ़ता है। जिसको समाप्त करने व खपत के अन...