बोकारो, जून 15 -- कसमार। वाराणसी-कोलकाता एक्सप्रेस-वे सिक्स-लेन सड़क निर्माण कार्य में नियमों को ताक पर रखकर चल रहे वाहनों पर जिला परिवहन पदाधिकारी ने बड़ी कार्रवाई कर पांच हाइवा को जब्त किया है। जबकि तीन छाई लदी वाहनों पर ऑनलाइन चालान भी काटा गया है। स्थानीय ग्रामीणों की लगातार मिल रही शिकायतों पर संज्ञान लेते हुए रविवार को जिला परिवहन पदाधिकारी मारुति मिंज के नेतृत्व में एक विशेष टीम ने कसमार प्रखंड में छापेमारी की।

अवैध गतिविधियों का पर्दाफाश इस दौरान छाई लदे आठ हाईवा वाहनों को ओवरलोडिंग, बिना वैध कागजात और बिना ट्रांजिट पास के पकड़ा गया। ​दिलचस्प बात यह है कि इस अवैध परिवहन में झारखंड से बाहर (अन्य राज्यों) के निबंधित वाहनों की बड़ी तादाद पाई गई, जो बिना स्थानीय टैक्स और नियमों का पालन किए सड़कों पर दौड़ रहे थे। टीम ने इन बाहरी राज्यो...