बागपत, मई 24 -- डीएम अस्मिता लाल ने ओवरलोड, अवैध खनन और बिना नंबर वाले ट्रक व डंफरों के खिलाफ कार्रवाई के लिए अधिकारियों की ड्यूटी लगाई है। उन्होंने बताया कि एडीएम शिव नारायण सिंह जिवाना टोल, एडीएम विनीत उपाध्याय मवीकला टोल, एसडीएम खेकड़ा मनीष यादव बड़ागांव टोल, एआरटीओ विपिन कुमार निवाडा चौकी, कलक्ट्रेट प्रभारी निकेत वर्मा खनन पट्टा बदरखा, तहसीलदार बागपत अभिषेक सिंह खनन पट्टा नैथला, नायब तहसीलदार बड़ौत विजय कुमार खनन पट्टा कोताना और नायब तहसीलदार बिनौली विनोद कुमार खनन पट्टा छपरौली में तैनात रहेंगे। बताया कि ये सभी अधिकारी रात्री 10 बजे से सुबह 4 बजे तक निर्धारित स्थलों पर तैनात रहेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...