ओवरलोड और नियम तोड़ने वालों पर शिकंजा, तीन वाहन सीज
औरैया, जून 11 -- औरैया, संवाददाता। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन/प्रवर्तन) एन.सी. शर्मा ने बुधवार को जिले में विशेष प्रवर्तन अभियान चलाकर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की। अभियान के दौरान ओवरलोड, ओवरसाइज और क्षमता से अधिक सवारी ढोने वाले वाहनों को पकड़कर सीज किया गया, जबकि विभिन्न नियमों के उल्लंघन में 52 वाहनों का चालान किया गया। यह भी पढ़ें- ओवरलोड वाहनों पर एआरटीओ का शिकंजा, आयशर व ऑटो सीजप्रवर्तन अभियान प्रवर्तन अभियान के दौरान एक ओवरलोडेड आयशर गुड्स वाहन को पकड़ा गया। वाहन निर्धारित मानकों से अधिक आकार (ओवरसाइज) में पाया गया तथा उसका पिछला डाला भी खुला था, जिससे सड़क सुरक्षा को खतरा उत्पन्न हो रहा था। कार्रवाई करते हुए वाहन को कोतवाली सदर क्षेत्र की देवकली पुलिस चौकी में निरुद्ध (सीज) कर दि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.