गंगापार, अप्रैल 9 -- अवैध ओवर लोड बालू परिवहन करने की सूचना पर बुधवार की देर रात एसडीएम बारा प्रेरणा गौतम ने लालापुर की ओर से घूरपुर की रास्ते बालू लादकर निकल रहे वाहनों की जांच शुरू की तो हड़कंप मच गया।  जांच के दौरान एसडीएम ने एक डंपर सहित तीन ट्रकों को पकड़ लिया।  इस बीच वाहन चालकों से बालू परिवहन करने का प्रपत्र मांगा गया तो चालक नहीं दिखा सके। जिस पर तीनों वाहनों को घूरपुर थाने ले आकर खड़ा करवा दिया और परिवहन ,खनन सहित पुलिस को कार्रवाई करने का निर्देश दिया।  एस डीएम की इस कार्रवाई से खनन माफिया में हड़कंप मच गया। बताते चले कि लालापुर घूरपुर मार्ग पर देर रात्रि अवैध ओवर लोड बालू लेकर वाहनों के निकलने की शिकायत एसडी एम बारा प्रेरणा गौतम को कई दिनों से मिल रही थी।  जिसे संज्ञान में लेते हुए बुधवार की रात्रि एसडीएम अपनी टीम के साथ लालाप...