लखीमपुरखीरी, जनवरी 12 -- गोला गोकर्णनाथ, संवाददाता। गोला क्षेत्र में सवारी ढोने के साथ-साथ कुछ ई-रिक्शा चालकों द्वारा माल ढोने की प्रवृत्ति सामने आ रही है। विशेषकर ओवर-हाइट माल लादने से सड़क दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। इसी क्रम में रविवार को सदर चौराहे के पास ओवर-हाइट माल लादकर जा रहा एक ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई। हालांकि राहत की बात यह रही कि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई और बड़ा हादसा टल गया। घटना के बाद लोगों ने ई-रिक्शा संचालन को लेकर सुरक्षा नियमों के पालन की आवश्यकता पर जोर दिया। नागरिकों का कहना है कि ई-रिक्शा का उपयोग केवल सवारी ढोने तक सीमित रहना चाहिए और माल ढुलाई के लिए निर्धारित वाहनों का ही प्रयोग किया जाए। स्थानीय स्तर पर यह भी मांग उठी है कि ई-रिक्शा के ओवरलोडिंग और ओवर-हाइट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.