कटिहार, जून 8 -- बारसोई। निज प्रतिनिधि बारसोई प्रखंड अंतर्गत एसएच 98आबादपुर-बारसोई मुख्य सड़क पर सकपान ग्राम के निकट सोमवार की सुबह एक तेज रफ़्तार अनियंत्रित ओवरलोड ट्रक पुल की रेलिंग से टकराकर पुल के नीचे जा गिरा। हादसा इतना जबरदस्त था कि इस दौरान ट्रक के परखच्चे उड़ गए। ट्रक ड्राइवर एवं खलासी दोनों ही ट्रक के अंदर फंस गए। गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की जानकारी मिलते ही कुछ ही देर में ग्रामीणों की बड़ी भीड़ घटना स्थल पर उमड़ पड़ी। मौके पर ग्रामीणों ने मानवता का परिचय देते हुए जेसीबी बुलाया。 यह भी पढ़ें- मशरक में बेकाबू ट्रैक्टर का कहर: सड़क किनारे सो रहे 7 लोगों को रौंदा, सभी जख्मीग्रामीणों का प्रयास ग्रामीणों ने जेसीबी की मदद से ट्रक का दरवाजा तोड़ कर किसी तरह से ट्रक ड्राइवर एवं खलासी दोनों को ट्रक से बाहर निकाला। इस दौरान ट्रक ड्राइवर जो क...