ओवरलोडेड वाहनों के दबाव से दरकी सड़क, हादसों का खतरा
मैनपुरी, जून 30 -- बरेली-बेवर-किशनी-इटावा होते हुए ग्वालियर जाने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग की हालत वर्तमान समय में अत्यंत जर्जर हो चुकी है। कई वर्षों से चल रहे कछुआ गति निर्माण कार्य और घटिया गुणवत्ता के कारण यह मार्ग पूरी तरह से कमजोर साबित हो रहा है। निर्माण के समय स्थानीय लोगों ने मानकों की अनदेखी पर आवाज उठाई थी, जिसे विभाग ने पूरी तरह नजरअंदाज कर दिया। इस राजमार्ग से रोजाना हजारों की संख्या में सीमेंट, मोरंग, गिट्टी और सरिया से लदे भारी-भरकम ओवरलोडेड ट्रक गुजरते हैं। ऐसे में सड़क की मजबूती पर विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए था, लेकिन भारी अनदेखी के चलते मार्ग में कई जगह गहरी दरारें और जानलेवा गड्ढे बन चुके हैं। कस्बा स्थित शमशेरगंज पुलिया के पास तो सड़क पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है। रात के समय ये गड्ढे दोपहिया और चार पहिया वाहनों के लिए बड़ी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.