पूर्णिया, जून 3 -- धमदाहा, एक संवाददाता। अनुमंडल मुख्यालय धमदाहा स्थित धमदाहा-कुआंड़ी सिंगल सड़क पर मक्का लदे ओवरलोडेड ट्रैक्टरों की लंबी कतार आम लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गई है। अनुमंडल कार्यालय के समीप सड़क पर दिनभर ट्रैक्टर खड़े रहने से यातायात व्यवस्था चरमरा गई है और राहगीरों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार अनुमंडल कार्यालय, प्रखंड कार्यालय, अंचल कार्यालय, व्यवहार न्यायालय, नगर पंचायत कार्यालय, कृषि विभाग, मनरेगा कार्यालय, विद्युत आपूर्ति प्रमंडल, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग, बीआरसी तथा आधार एवं कॉमन सर्विस सेंटर जैसे महत्वपूर्ण कार्यालय इसी मार्ग से जुड़े हैं। ऐसे में प्रतिदिन सैकड़ों लोगों का इस सड़क से आवागमन होता है। यह भी पढ़ें- एनएच पर अतिक्रमण और अवैध पार्किंग से हादसे की आशंका बताया ज...