एटा, मई 17 -- एटा, मई की भीषण गर्मी में शहर की बिजली व्यवस्था चरमरा रही है। बढ़ते तापमान के साथ लोड बढ़ जाने से बिजली लाइनें और ट्रांसफार्मरों में लगातार फाल्ट हो रहे हैं। वहीं बिजलीघरों में लगे उपकरण भी खराब हो रहे हैं। उसके कारण शहर वासियों को भीषण गर्मी में अघोषित कटौती के साथ लो-वोल्टेज और ट्रिपिंग की समस्या से जूझना पड़ रहा है। बीत रात कोतवाली देहात बिजलीघर से पोषित होने वाले शहर के मोहल्ला नई बस्ती, बारह बीघा, प्रेम नगर, सुनहरी नगर, बापूनगर, स्वर्णपुरी, अवंतीबाई नगर, राधा बिहार, शिवगंज, नगला प्रेमी, नगला तेली, उद्देतपुर, समेत एक दर्जन से अधिक मोहल्लों की बिजली रात 10:30 बजे से 01 बजे तक बाधित रही। लगातार ढाई घंटे बिजली बाधित रहने के कारण संबंधित सभी मोहल्लों के लगभग पांच हजार से अधिक घरों में अंधेरा पसरे रहने के साथ संबंधित लोगों को...