औरैया, अप्रैल 10 -- औरैया, संवाददाता। उरई में स्कूली वैन के खड्ड में पलटने से 11 बच्चों समेत 13 लोगों के घायल होने की घटना ने जिले में स्कूली वाहनों की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। हादसे के बाद हिन्दुस्तान ने जिले में पड़ताल की तो सामने आया कि अधिकांश स्थानों पर बच्चों को क्षमता से अधिक भरकर स्कूल लाया-ले जाया जा रहा है, जिससे हर दिन बड़ा हादसा होने का खतरा बना रहता है। शुक्रवार को दोपहर में स्कूलों की छुट्टी के समय विभिन्न मार्गों पर नजर डाली गई। कई जगह वैन, ऑटो और ई-रिक्शा में तय क्षमता से अधिक बच्चे बैठे मिले। सात सीटर वाहनों में 12 से 15 बच्चों को बैठाकर ले जाया जा रहा था। बच्चों के बैग भी बाहर लटकते नजर आए, जिससे संतुलन बिगड़ने का खतरा बना रहता है। कई वाहनों में न तो फर्स्ट एड बॉक्स मिला और न ही अग्निशमन यंत्र। अभिभावक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.