ओवरलोडिंग से जिला अस्पताल के केबल में लगी आग
बलिया, जून 18 -- बलिया, संवाददाता। गर्मी और ओवरलोडिंग के कारण गुरुवार की दोपहर में जिला अस्पताल की केबल में अचानक आग लग गई। चालू बिजली के दौरान लगी आग से कई बार विस्फोट की तरह आवाजें भी आईं। इससे भगदड़ की स्थिति उत्पन्न हो गई। कर्मचारी और मरीज अपने विभाग और वार्ड छोड़कर बाहर निकल गए। आग को बुझाने में अस्पताल के अग्निशमन यंत्र भी फेल साबित हो गए। सूचना पर पहुंची दमकल की गाड़ी ने कड़ी मशक्कत के बाद आग बुझाई। घटना के चलते करीब डेढ़ घंटे तक अस्पताल में विभिन्न प्रकार की जांचें और अन्य चिकित्सकीय सेवाएं प्रभावित रहीं।जिला अस्पताल के नए परिसर में स्थित ट्रांसफार्मर से अस्पताल को 24 घंटे बिजली सप्लाई पहुंचाने वाली आउटपुट केबल में दोपहर करीब सवा 12 बजे अचानक आग लग गई। अस्पताल प्रशासन ने बिजली विभाग को सूचना देने के लिए फोन लगाया। इसी बीच, चालू ला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.