ओवरलोडिंग से चिपकी बिजली लाइन, बीटीगंज की सप्लाई रही ठप
रुडकी, मई 22 -- रुड़की, संवाददाता। भीषण गर्मी के बीच बढ़े बिजली लोड ने ऊर्जा निगम की व्यवस्थाओं की पोल खोल दी है। रुड़की के बिजलीघर नंबर छह से जुड़ी एबीसी लाइन ओवरलोड होकर आपस में चिपक गई। इससे बीटीगंज क्षेत्र की बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई। लगातार बिजली कटौती से जहां लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ी, वहीं व्यापारियों का कामकाज भी प्रभावित रहा। घटना गुरुवार शाम की बताई जा रही है। बीटीगंज क्षेत्र में अचानक बिजली आपूर्ति बंद हो गई। जांच में सामने आया कि अत्यधिक लोड के कारण एरियल बंच कंडक्टर (एबीसी) लाइन के तार आपस में चिपककर क्षतिग्रस्त हो गए थे। इसके चलते पूरे क्षेत्र की सप्लाई बाधित हो गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.