औरैया, अप्रैल 9 -- औरैया, संवाददाता। जनपद में यातायात नियमों के उल्लंघन पर सख्ती करते हुए गुरुवार को पुलिस व परिवहन विभाग की संयुक्त टीम ने व्यापक अभियान चलाया। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी और सीओ सिटी के नेतृत्व में ओवरलोडिंग, बिना हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट, गलत नंबर प्लेट, बिना रिफ्लेक्टिव टेप और प्रेशर हॉर्न जैसे मामलों में कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान सात हैवी वाहनों को विभिन्न अभियोगों में निरुद्ध कर कोतवाली सदर की पुलिस चौकी देवकली में खड़ा कराया गया। इसके अलावा दो वाहनों को बिना एचएसआरपी पाए जाने पर ऑनलाइन प्रशमन शुल्क जमा कराने के बाद छोड़ा गया। वहीं अभियान के दौरान अन्य विभिन्न उल्लंघनों में नॉन-ट्रांसपोर्ट वाहनों के कुल 69 चालान भी किए गए। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि सड़क सुरक्षा और नियमों के पालन के लिए ऐसे अभियान आगे भ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.