औरैया, अप्रैल 13 -- अजीतमल, संवाददाता। जनपद में ओवरलोडिंग और अवैध खनन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत शनिवार रात कोतवाली अजीतमल क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई की गई। प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने हाईवे स्थित अनंतराम टोल प्लाजा पर सघन चेकिंग कर 19 डंपरों को पकड़कर उनके खिलाफ कार्रवाई की। उपजिलाधिकारी निखिल राजपूत व क्षेत्राधिकारी मनोज गंगवार के नेतृत्व में क्राइम इंस्पेक्टर रामचंद्र वर्मा और पुलिस टीम ने अभियान चलाया। इस दौरान ओवरलोड वाहनों, नंबर प्लेट छुपाने या उस पर मिट्टी लगाकर छेड़छाड़ करने वाले वाहनों के साथ ही अवैध खनन कर बालू-मिट्टी ढो रहे डंपर व ट्रकों की जांच की गई। यह भी पढ़ें- अवैध खनन पर सख्ती, पांच वाहन सीज, 28 के चालान, 7.85 लाख जुर्माना चेकिंग के दौरान 19 डंपर पकड़े गए, जिन पर नियमानुसार कार्रवाई करते हुए चालान किया गया। साथ ह...