रामपुर, जुलाई 12 -- रामपुर। जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी के निर्देश पर सड़क सुरक्षा एवं ओवरलोडिंग पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए बीती रात 11 बजे से सुबह पांच बजे तक जनपद में विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान परिवहन विभाग एवं संबंधित टीमों ने विभिन्न स्थानों पर वाहनों की सघन जांच करते हुए नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की। एआरटीओ राजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि चेकिंग के दौरान थाना भोट एवं थाना शहजादनगर क्षेत्र में तीन ओवरलोड डंपर तथा एक ओवरलोड पिकअप वाहन को सीज किया गया। इसके अतिरिक्त परमिट की शर्तों का उल्लंघन कर संचालित की जा रही 01 बस के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए उसका चालान/सीज किया गया। वहीं बिना वैध परमिट संचालित एक लाइट गुड्स व्हीकल के विरुद्ध भी चालान/सीज की कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान मोट...