उरई, मार्च 2 -- उरई। त्यौहारी सीजन में क्षमता से अधिक सवारियां भरकर मुनाफा कमा रहे स्लीपर बस संचालकों पर कार्रवाई की गई है। एआरटीओ एवं आरएम ने संयुक्त रूप से अभियान चलाकर ऐसी चार बसों को सीज किया है जिनमें निर्धारित क्षमता से करीब दो गुनी सवारी भरी थी। इन चारों बसों को सीज कर आटा मंडी में खड़ा करा दिया गया। जिलाधिकारी के निर्देशन में अभियान चलाया जा रहा है। सोमवार शाम एआरटीओ प्रवर्तन राजेश कुमार ने कानपुर झांसी हाईवे पर चेकिंग अभियान चलाया। अहमदाबाद जाने वाली स्लीपर बस की चेकिंग की तो 52 के सापेक्ष 135 सवारी पाई गई। इसी प्रकार दूसरी बस में 35 सवारी के सापेक्ष 64 सवारियां मिली। इस पर कार्रवाई कर सवारियों को रोडवेज बसों से गंतव्य तक पहुंचाया जबकि संबंधित स्लीपर बसों को सीज करते हुए उनको आटा मंडी में खड़ा कर दिया गया। साथ ही एआरटीओ प्रवर्तन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.