संभल, मार्च 22 -- मुरादाबाद-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक बड़ा खुलासा सामने आया है। प्रारंभिक जानकारी और प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हादसे का शिकार हुआ टेंपो क्षमता से कहीं अधिक सवारियों से भरा हुआ था, जिसने दुर्घटना के असर को और भयावह बना दिया। बताया जा रहा है कि वाहन में जरूरत से ज्यादा लोग बैठे थे। टक्कर के बाद कई यात्री एक-दूसरे के ऊपर गिर पड़े, जिससे गंभीर चोटें आईं और हालात और बिगड़ गए। यदि सवारियां निर्धारित सीमा में होतीं, तो संभवतः नुकसान इतना बड़ा नहीं होता। स्थानीय लोगों का कहना है कि ओवरलोडिंग जैसी लापरवाही अक्सर हादसों को और घातक बना देती है। यह सिर्फ नियमों का उल्लंघन नहीं, बल्कि सीधे तौर पर यात्रियों की जिंदगी से खिलवाड़ है। वहीं, पुलिस ने भी इस अहम पहलू को अपनी जांच में शामिल कर लिया है।जिंदगी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.