सहारनपुर, अप्रैल 24 -- सहारनपुर, संवाददाता। ओवरलोड व अनाधिकृत संचालित वाहनों के खिलाफ आरटीओ विभाग के अधिकारियों ने टीमें गठित कर रात भर जांच अभियान चलाया और 19 वाहनों को विभिन्न थानों में निरुद्ध कर, चालानी कार्यवाही करते हुए, 15.5 लाख का प्रशमन शुल्क (जुर्माना) लगाया। 8.13 लाख रुपए मौके पर वसूले गए। आरटीओ टीमों के रात में सड़कों पर उतरने से हड़कंप मचा रहा। आरटीओ (प्रवर्तन) मनोज कुमार सिंह ने बताया कि 22/23 की रात्रि में परिवहन विभाग द्वारा उनके निर्देशन में ओवरलोड/अनाधिकृत संचालित वाहनों के विरूद्ध अभियानात्मक कार्यवाही की। इसके लिए एआरटीओ (प्रवर्तन) एमपी सिंह की टीम द्वारा 9 वाहनों को निरूद्ध किया गया, जिनमें से 7 वाहनों को चुनहेटी फाटक चौकी में और 2 को पार्किंग नगर निगम सहारनपुर यार्ड में निरूद्ध किया गया और 10 वाहनों का चालान किया गया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.