औरैया, अप्रैल 12 -- औरैया/बिधूना, संवाददाता। जनपद में अवैध खनन और ओवरलोडिंग के खिलाफ प्रशासन ने व्यापक अभियान चलाया। औरैया व बिधूना में अलग-अलग स्थानों पर हुई कार्रवाई में कुल 12 वाहनों को सीज किया गया, जबकि कई वाहनों का चालान कर लाखों रुपये का जुर्माना वसूला गया। रविवार को औरैया में देवकली चौकी, जालौन चौराहा तथा औरैया-इटावा मार्ग पर उपजिलाधिकारी सदर अजय आनन्द वर्मा और पुलिस क्षेत्राधिकारी अशोक कुमार सिंह के नेतृत्व में संयुक्त टीम ने चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान 34 डंपरों की जांच की गई, जिनमें से 10 डंपर अवैध खनिज परिवहन करते पाए गए। सभी को मौके पर सीज कर दिया गया। इसके अलावा 23 वाहनों का चालान करते हुए 3 लाख 58 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया और एक मामले में धारा 318(4) बीएनएस के तहत एफआईआर दर्ज की गई। वहीं बिधूना कस्बे के भगत सिंह चौ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.