विकासनगर, फरवरी 5 -- क्वानू मीनस मार्ग पर हुई दुर्घटना के बाद गुरुवार को परिवहन विभाग ने कालसी-चकराता मार्ग पर अभियान चलाकर ओवरलोड वाहनों के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान करीब 25 वाहनों के चालान किए गए। एक वाहन को सीज किया गया। एआरटीओ अनिल नेगी ने कहा कि अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने वाहन चालकों से ओवरलोडिंग करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी। जौनसार बावर क्षेत्र में लगातार ओवरलोडिंग के चलते वाहन दुर्घटनाएं होती है। पुलिस की सख्ती के बाद भी ओवरलोडिंग कम होने का नाम नहीं ले रही है। गुरुवार को परिवहन विभाग की ओर से कालसी चकराता मार्ग पर ओवरलोडिंग वाहनों के खिलाफ चेकिंग अभियान चलाया। जिससे वाहनों चालकों में हड़कंप मचा रहा। ओवरलोड वाहन टीम की मौजूदगी की खबर पर बीच में ही रुक गए। जबकि कुछ ने सवारियों को आधे में नीचे उतार दिया। एआरटीओ विकासनगर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.