ओवरलोडिंग पर परिवहन विभाग की बड़ी कार्रवाई, चार वाहन सीज
औरैया, जुलाई 26 -- औरैया, संवाददाता। परिवहन विभाग ने रविवार को ओवरलोडिंग और यातायात नियमों के उल्लंघन के खिलाफ विशेष अभियान चलाते हुए चार वाहनों को सीज कर दिया। अभियान के दौरान विभिन्न अनियमितताओं में 40 वाहनों के चालान भी किए गए। परिवहन विभाग के अनुसार परिवहन आयुक्त, उत्तर प्रदेश के निर्देश पर जनपद में सघन जांच अभियान चलाया गया। कार्रवाई के दौरान एक ओवरलोड डंपर को ऐरवा कटरा थाना क्षेत्र में सीज किया गया, जबकि तीन ओवरलोड ट्रकों को देवकली पुलिस चौकी में निरुद्ध किया गया। चारों वाहनों को पुलिस की अभिरक्षा में खड़ा कराया गया है। इसके अलावा अभियान के दौरान ओवरलोडिंग, आवश्यक अभिलेखों की कमी तथा यातायात नियमों के उल्लंघन सहित विभिन्न मामलों में कुल 40 वाहनों के चालान किए गए। अधिकारियों ने बताया कि सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने और ओवरलोडिंग पर प्रभा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.