बलरामपुर, मई 6 -- बलरामपुर, संवाददाता। राष्ट्रीय राजमार्ग तुलसीपुर क्षेत्र में बुधवार को प्रशासन व परिवहन विभाग ने संयुक्त सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान भारी वाहनों ट्रक, डंपर व ट्राला की गहन जांच कर नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई। ओवरलोडिंग व नियम उल्लंघन पर दो वाहन सीज कर दिए गए। वहीं 12 वाहनों का चालान भी किया गया। वाहन स्वामियों पर दो लाख पांच हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया। साथ ही वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा का संदेश दिया गया। अभियान में उपजिलाधिकारी योगेंद्र शरण शाह, क्षेत्राधिकारी डॉ. जितेंद्र कुमार व एआरटीओ बृजेश यादव शामिल रहे। तुलसीपुर थाना क्षेत्र में अभियान के दौरान वाहनों के प्रपत्र, फिटनेस, ओवरलोडिंग व ड्राइविंग लाइसेंस की गहन जांच हुई। जांच के दौरान कई वाहन चालक नियमों का पालन करते नहीं प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.