इटावा औरैया, अप्रैल 9 -- इकदिल। आगरा-कानपुर हाईवे के मानिकपुर मोड़ पर इकदिल पुलिस ने अवैध खनन, ओवरलोडिंग और बिना वैध दस्तावेजों के वाहनों के खिलाफ अभियान चलाया। कार्रवाई में 35 वाहनों के चालान कर एक लाख 65 हजार रुपये समन शुल्क वसूला गया। जबकि 3 डंपर सीज किए गए। इस दौरान राजस्व विभाग एवं परिवहन विभाग के अधिकारियों के साथ संयुक्त रूप से चेकिंग की गई। थाना प्रभारी विक्रम सिंह चौहान ने बताया कि अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। अभियान का नेतृत्व आरटीओ विवेक सिंह एवं खनन अधिकारी बृज बिहारी सिंह ने किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.