मथुरा, अप्रैल 5 -- एक बार फिर ओवरलोडिंग पर एसडीएम का डंडा चला है। इस बार ईंटों से भरे चार ट्रैक्टरों को मांट थाने में सीज कराया गया है। मांट में तैनाती के बाद से एसडीएम रितु सिरोही ने देखा कि ईंट से भरे ओवरलोड ट्रैक्टर क्षेत्र में सड़क हादसों का कारण बन रहे हैं, इसके बाद से एसडीएम लगातार ओवरलोडिंग के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने में लगी हैं। आज उन्होंने मांट क्षेत्र से चार ऐसे ही ओवरलोड ईंट के ट्रैक्टर पकड़ कर मांट थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिए और उन्हें सीज कराया। एसडीएम ने बताया कि जुर्माना आरोपित करने के लिए एआरटीओ को बोला गया है। उन्होंने कहा कि ओवरलोडिंग किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.