बांदा, मई 22 -- बांदा/ पैलानी। जिले में ओवरलोड वाहनों के खिलाफ प्रशासन और परिवहन विभाग ने सख्त कार्रवाई करते हुए 27 गाड़ियों को सीज किया। अभियान के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर जुर्माना भी लगाया गया। कार्रवाई से वाहन चालकों में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार, प्रशासन के निर्देश पर परिवहन विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने प्रमुख मार्गों पर जांच अभियान चलाया। इस दौरान निर्धारित क्षमता से अधिक माल ढोते पाए गए वाहनों की जांच की गई। कई वाहन बिना आवश्यक दस्तावेजों और फिटनेस के भी संचालित होते मिले। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व कुमार धर्मेंद्र के निर्देश पर गुरुवार रात जिले भर में चेकिंग की गई। यह भी पढ़ें- 26 ओवरलोड ट्रक किए सीज इस दौरान खनिज, राजस्व व पुलिस टीम ने 27 ट्रक बिना प्रपत्र के पकड़े। जिनको सीज कर संबंधित थानो...