गिरडीह, जनवरी 21 -- खोरीमहुआ, प्रतिनिधि। उपायुक्त के निर्देश के आलोक में अनुमंडल पदाधिकारी खोरीमहुआ अनिमेष रंजन के नेतृत्व में अवैध खनन, खनिज परिवहन एवं ओवरलोडिंग के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में मंगलवार को धनवार अंचल अंतर्गत घोड़थम्बा ओपी क्षेत्र में गिरिडीह-कोडरमा मुख्य मार्ग पर सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। जांच के दौरान बिना वैध चालान तथा ओवरलोडिंग की स्थिति में पत्थर/बोल्डर लदे कुल तीन हाइवा को जब्त किया गया। प्रारंभिक जांच में यह पाया गया कि संबंधित वाहनों के पास खनिज परिवहन से जुड़े कोई वैध कागजात उपलब्ध नहीं है। वहीं वाहन निर्धारित क्षमता से अधिक भार लेकर परिचालित किए जा रहे थे। नियमों के उल्लंघन को गंभीरता से लेते हुए प्रशासन द्वारा तीनों हाइवा वाहनों को जब्त कर घोड़थम्बा ओपी को सुपुर्द कर दिया गया है। मामले...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.