हमीरपुर, फरवरी 13 -- हमीरपुर, संवाददाता। ओवरलोडिंग के खिलाफ प्रशासन ने गुरुवार को सख्त अभियान चलाया। जरिया से सुमेरपुर तक की गई कार्रवाई में कुल 17 ओवरलोड ट्रक पकड़े गए। इनमें आठ वाहनों को सीज किया गया, जबकि नौ से करीब पांच लाख रुपए प्रशमन शुल्क वसूला गया। अभियान के दौरान जरिया थानाक्षेत्र के जिटकरी-चंडौत से पांच, सुमेरपुर फैक्ट्री एरिया से छह, कुछेछा से दो तथा कुंडौरा-नारायणपुर मार्ग के बीच चार ओवरलोड वाहन पकड़े गए। अधिकारियों के अनुसार कार्रवाई से बचने के लिए कई ट्रकों को चालकों ने अलग-अलग स्थानों पर खड़ा कर दिया था। कुंडौरा-नारायणपुर के बीच एक वर्कशॉप में छिपाकर रखे गए चार ट्रकों को भी टीम ने दबिश देकर कब्जे में लिया। संयुक्त टीम में एआरटीओ (प्रवर्तन) अमिताभ राय और खनन विभाग के अधिकारी शामिल रहे। एआरटीओ ने बताया कि ओवरलोडिंग की लगातार शिक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.