उरई, मार्च 12 -- कालपी। बालू के अवैध परिवहन के खिलाफ प्रशासन का अभियान जारी है। बुधवार रात एसडीएम की अगुवाई में चले अभियान में 11 ट्रक पकड़े गए हैं जिन्हें सीज कर दिया है। वैसे तो इस क्षेत्र में खनिज का अवैध परिवहन कोई नयी बात नहीं है बल्कि वर्षो से जारी है। हालांकि समय समय पर प्रशासन भी कार्यवाही करता है लेकिन बन्द नहीं हो पा रहा है। एसडीएम मनोज कुमार सिंह के अनुसार बुधवार रात सीओ अवधेश कुमार सिंह, खनिज तथा परिवहन विभाग के साथ विभागीय ने जोल्हूपुर और इटौरा रोड पर चैकिंग की तो ग्यारह ट्रक बगैर खनिज प्रपत्रों एवं ओवरलोडिंग के बयायालू परिवहन करते मिले थे जिन्हें सीज कर दिया गया है। प्रशासन की इस कार्यवाही से बयायालू का अवैध परिवहन करने वालो में हड़कंप मचा है हालांकि इससे पहले भी प्रशासन द्वारा बड़ी संख्या में ट्रकों तथा उनके संचालकों पर भी कार...